
वाराणसी।काशी चैती उत्सव का आयोजन रविवार को अस्सी घाट पर संस्कार भारती, लोकायन एवं “सुबहे बनारस” के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।
इस आयोजन में भारत विकास परिषद, शिवा शाखा का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर प्रदेश क्षेत्रीय कार्यवाह श्री विरेंद्र जी भाईसाहब ने की।
सुप्रसिद्ध गायिका श्रीमती सरोज वर्मा जी का चैती गायन अत्यंत मनोहारी एवं भावपूर्ण रहा, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।
कार्यक्रम का संचालन भारत विकास परिषद, शिवा शाखा के अध्यक्ष श्री राकेश मिड्ढा जी ने किया।
कार्यक्रम में श्री श्री नारायण खेमका जी, कौशल शर्मा जी, प्रदीप चौरसिया जी, राजकुमार गुप्ता जी, अखिलेश तिवारी जी, संजय सिंह जी, प्रतिमा जी, रजनी जी एवं सुनीता भाभी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
