
रिपोर्ट:- उपेन्द्र कुमार पांडेय
आजमगढ़। महाराजपुर स्थित बाबा भैरव नाथ जी पब्लिक स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ घोषित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन कर मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। सम्मान और प्रोत्साहनविद्यालय के प्ले-ग्रुप से लेकर कक्षा 9वीं तक के जिन विद्यार्थियों ने अपनी कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया, उन्हें विद्यालय प्रबंधन आलोक उपाध्याय प्रबंधक, हेमंत उपाध्याय ‘बादल’ व्यवस्थापक, बृजेश शर्मा प्रधानाचार्य और प्रवेश उपाध्याय के द्वारा मेडल और उपहार भेंट किए गए। पुरस्कार पाकर नन्हे-मुन्ने बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
धैर्य और अनुशासन की जीत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के व्यवस्थापक हेमंत उपाध्याय ‘बादल’ ने बच्चों का मनोबल बढ़ाया।
उन्होंने कहा, “आज जो सफलता आपके सामने है, वह आपकी कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है। परीक्षा परिणाम केवल आपकी बुद्धिमत्ता को नहीं दर्शाता, बल्कि यह आपके धैर्य और अनुशासन का भी प्रमाण है।”
उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ दीं।
परीक्षा परिणाम घोषित होने के दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक उपस्थित रहे। अभिभावकों ने विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की।
स्कूल प्रशासन ने सभी के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए नए सत्र के लिए बच्चों को प्रेरित किया।
इस दौरान बजरंगी बाबू, मनोज पाठक, अजय सिंह, नवीन उपाध्याय, रामधारी निषाद, बंसी लाल यादव, सुनील उपाध्याय, अयाज अहमद, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, कमलेश गौड़, रिंकू यादव आदि मौजूद रहे।
