अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल 

 

दिन बदलाव, संवाद और गतिशीलता से भर रहेगा। यह दिन कामकाजी लोगों के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। करियर में तरक्की और व्यापार में वृद्धि के योग हैं।

 

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )

मूलांक 1 के जातक आप आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और कामकाज में नेतृत्व की भूमिका निभाएंगे। आर्थिक लाभ हो सकता है।

उपाय – गरीब और जरूरतमंद लोगों में भोजन का वितरण करें।

 

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 ज

तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )

मूलांक 2 के जातकों को आज भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा और रिश्तों में समझदारी दिखानी होगी। सहयोगियों से सहयोग मिलेगा। कम बनते बनते बिगड़ सकता है।

उपाय – सूर्य को नमन कर के दिन की शुरुआत करें।

 

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )

मूलांक 3 के जातकों रचनात्मकता बढ़ेगी। शिक्षा या नई विद्या सीखने के लिए दिन अच्छा है। वाहन खरीदने का योग बन रहा है।

उपाय – बड़ों का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकले।

 

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )

मूलांक 4 के जातकों को आज मेहनत का फल मिलेगा। पुरानी मेहनत का लाभ मिल सकता है, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

उपाय – बच्चों में मिठाई वितरित करें।

 

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )

मूलांक 5 के जातकों में आज सफलता का दिन। फोकस बढ़ाएं, मेहनत से ही परिणाम मिलेंगे। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। रूका हुआ धन प्राप्त होगा।

उपाय – घरे रंग के कपड़े दान करें।

 

मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )

मूलांक 6 के जातकों आज पारिवारिक सुख और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। व्यापार और नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। नया मेहमान घर पर आ सकता है।

उपाय – बेल का एक पत्ता अपने साथ रखें।

 

मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )

मूलांक 7 के जातकों में आज आध्यात्मिक रुझान बढ़ेगा। सोच-विचार में समय बीतेगा। अचानक यात्रा संभव है।धन आगमन से मन प्रसन्न रहेगा।

उपाय – घर से बाहर निकलते समय अपने साथ खड़ी धनिया के कुछ दाने लेकर निकले और जब घर वापस आएं तो धनिया के दानों को बाहर फेंक दें।

 

मूलांक 8 (8, 17, 26तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )

मूलांक 8 के जातकों में आज प्यार बढ़ेगा। करियर में जिम्मेदारी बढ़ सकती है । धैर्य से काम लें, सफलता मिलेगी।

उपाय – गाय को हरा चारा खिलाएं।

 

मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )

मूलांक 9 के जातकों में आज आत्मविश्वास, ऊर्जा और साहस बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियां दूर होंगी। कोट कचहरी के मामले दूर होंगे।

उपाय – सूर्य को जल में दूबा डालकर अर्घ्य दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *