
वाराणसी। शहर में कबूतर उड़ाने की प्राचीन और अनोखी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हरि चौरसिया एवं राघव यादव की स्मृति में आयोजित कबूतर टूर्नामेंट 2025-26 का पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन सर्दी और गर्मी के मौसम में किया जाता है, जिसमें कबूतर उड़ाने के शौकीन उत्साहपूर्वक भाग लेते हैं। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ग्वालियर से जीतू यादव और प्रयागराज से कुशल मिश्रा शामिल हुए। प्रतियोगिता में विक्की यादव ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि मनोज प्रजापति एवं सतीश पाल संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन विकास यादव ने किया।

Leave a Reply