रानी लक्ष्मीबाई की स्मृति में प्रज्ज्वलित किए 198 दीप

वाराणसी। कैंटोनमेंट स्थित रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा स्थल पर अधिवक्ताओं और नागरिकों ने 198 दीप जलाकर वीरांगना को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान वक्ताओं ने रानी लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस, शौर्य और देशभक्ति को याद किया। कहा कि काशी की गौरव रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजी हुकूमत को कड़ी चुनौती दी थी। उनका संघर्ष और बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। संयोजन अधिवक्ता विनोद पांडेय भैयाजी ने किया। इस अवसर पर सजीवन यादव, विनोद पांडेय भैयाजी, योगेश उपाध्याय, प्रभुनारायण पांडेय, अनूप चौबे, रमेश बधावन, कृष्णकांत सिंह, अजय मिश्रा, आमोद त्रिपाठी, विक्की विश्वकर्मा, हरिओम चौरसिया और नवीन चौबे उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *