अक्षय नवमी पर आंवले के वृक्ष की पूजा कर मांगी सुख-समृद्धि

वाराणसी। अक्षय नवमी का पर्व बुधवार को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने आंवले के वृक्ष की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा और दान करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। कई स्थानों पर महिलाओं ने वृक्ष के नीचे बैठकर भगवान विष्णु की कथा सुनी और परिवार के साथ भोजन किया। मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और अन्य सामग्री दान कर पुण्य अर्जित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *