नागपुर के समाजसेवी एम.एम. शर्मा ने एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा से की मुलाकात

 

वाराणसी। नागपुर के उद्योगपति एवं समाजसेवी एमएम शर्मा ने भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा से शिष्टाचार मुलाकात की। विश्वकर्मा समाज को सशक्त बनाने तथा समाज की एकता को मजबूत करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। श्री शर्मा ने कहा कि समाज की उन्नति और विकास के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर कार्य करना होगा। उन्होंने समाज के लोगों से आपसी सहयोग, भाईचारा और संगठन को मजबूत बनाए रखने की अपील की। बैठक में समाज के विकास, संगठन को सशक्त बनाने तथा युवाओं को समाज और नेतृत्व में आगे लाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने नागपुर से आए एम.एम. शर्मा का स्वागत किया। इस दौरान श्री विश्वकर्मा सभा के अध्यक्ष अमरनाथ विश्वकर्मा, मंत्री अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *