अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल 

 

चंद्र देव और भगवान शिव का आशीर्वाद सभी पर बना रहेगा, यह दिन भावनात्मक शांति और योजनाबद्ध कार्यों में सफलता का योग बना रहा है। करियर में मेहनत का फल मिलेगा।

 

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )

मूलांक 1 के जातक आज आप अपनी नेतृत्व क्षमता से कार्यस्थल पर सभी का दिल जीत लेंगे अधिकारी आपकी मेहनत की प्रसंशा करेंगे। नई योजनाएं शुरू करने के लिए दिन अच्छा है, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

उपाय – रूद्राक्ष की माला धारण करें और शिवलिंग पर सफेद चंदन अर्पित करें।

 

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )

मूलांक 2 के जातक आज आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी। मानसिक शांति महसूस करेंगे। साझेदारी के कार्यों में लाभ मिलने के योग हैं, थोड़ा धैर्य रखें।

उपाय – दूध का दान करें।

 

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )

मूलांक 3 के जातक आज आप अपने कार्यस्थल पर ज्ञान और अनुभव का उपयोग करेंगे जिससे लाभ प्राप्त होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार के साथ सुखद समय बीतेगा, निवेश से लाभ हो सकता है।

उपाय – सफेद फूल शिवलिंग पर अर्पित करें।

 

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )

मूलांक 4 के जातक आज आपको मेहनत का परिणाम मिलेगा। अचानक धन लाभ होगा । रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। आज के दिन आलस्य से बचना होगा।

उपाय – काले कुर्ते को मीठा खाने को दें।

 

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )

मूलांक 5 के जातक आज आप बुद्धि और चतुराई से व्यापार में लाभ पाएंगे। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। करियर में बदलाव के लिए समय अनुकूल है।

उपाय – श्री शिवाय नमस्तुभ्यं का एक माला जप करें।

 

मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )

मूलांक 6 के जातक आज आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर सम्मान बढ़ेगा। रिश्तों में मिठास आएगी, रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।

उपाय – शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।

 

मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )

मूलांक 7 के जातक आज आपका झुकाव धार्मिक स्थल की यात्रा करने की और बढ़ेगा। शोध या रचनात्मक कार्य में सफलता मिलेगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और जल्दबाजी से बचें।

उपाय – भगवान शिव को प्रसन्न करने हेतु 11 बेलपत्र अर्पित करें।

 

मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )

मूलांक 8 के जातक आज आपको कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। धैर्यपूर्वक काम लें, व्यावसायिक यात्रा सफल होगी।

उपाय – भगवान शिव को जल अर्पित करें।

 

मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )

मूलांक 9 के जातक आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। पुराने सभी वाद-विवाद सुलझेंगे। संपत्ति या वाहन की खरीदारी के लिए अच्छा दिन है।

उपाय – ऊं शिवाय नमः का जाप करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *