
रिपोर्ट अशरफ़
प्रयागराज। फूलपुर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में 4 अभियुक्त को गिरफ्तार कर कार्यवाही कर रही है।
थाना बहरिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0-19/26 धारा-191(2)/115(2)/109(1)/110 भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित अभियुक्त इमरान अहमद उर्फ गुलजार पुत्र निसार अहमद निवासी ग्राम जुगनीडिह थाना बहरिया कमिश्नरेट प्रयागराज के विरूद्ध न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानतीय वारण्ट पर सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्त इमरान अहमद उर्फ गुलजार उपरोक्त के मिले लोकेशन पर गिरफ्तारी हेतु दिनांक-05.04.2026 को थाना फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अगहुआ गयी।थाना बहरिया पुलिस टीम के साथ अभियुक्त इमरान अहमद उर्फ गुलजार को शरण देने वाले इबरार खान और उसके परिवारजनों द्वारा वाद-विवाद कर सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए अभियुक्त इमरान अहमद उर्फ गुलजार उपरोक्त को मौके से भगा दिया गया था, जिसके सम्बन्ध में थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0-105/26 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था ।
