वाराणसी। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा वाराणसी की साधारण सभा की बैठक रविवार को आर्य समाज भोजूवीर में आयोजित की गई। बैठक में चुनाव अधिकारी डॉ. शम्भू नाथ शास्त्री के नेतृत्व में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान आर्य समाज चिरईगांव के लल्लू प्रसाद आर्य को सर्वसम्मति से जिला आर्य प्रतिनिधि सभा वाराणसी का प्रधान चुना गया। बैठक में उपप्रधान पद पर आर्य समाज भोजूवीर के प्रमोद आर्य (आर्षेय) को चुना गया, जबकि मंत्री पद पर चन्द्रदीप आर्य को जिम्मेदारी सौंपी गई। उपमंत्री पद पर आर्य समाज लल्लापुरा के रवि प्रकाश आर्य तथा कोषाध्यक्ष पद पर आर्य समाज दुर्गाकुंड के नरेन्द्र आर्य को निर्वाचित किया गया।

इसके अलावा चुनाव प्रक्रिया के दौरान अन्य पदों पर भी मनोनयन किया गया। आर्य वीर दल अधिष्ठाता पद पर आर्य समाज रामनगर के हेमन्त आर्य, प्रचार मंत्री पद पर आर्य समाज चिरईगांव के चन्द्रपाल आर्य तथा वेद प्रचार अधिष्ठाता पद पर आर्य समाज कोनिया के प्रदीप आर्य को मनोनीत किया गया। वहीं आर्य समाज बुलानाला के रमाशंकर आर्य को दायित्व सौंपा गया, जबकि आर्य समाज भोजूवीर के रवि प्रकाश बरनवाल को मीडिया प्रभारी बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *