
अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल
साझीदारी में लाभ और व्यापार में वृद्धि का है ।
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )
मूलांक 1 के जातकों का आज आत्मविश्वास बढ़ेगा, व्यापार में वृद्धि के योग बनेगे । काम की गति अच्छी रहेगी। नौकरी में वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा।
उपाय – हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )
मूलांक 2 के जातकों के रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक साझेदारी में लाभ की संभावना। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है।
उपाय – सुंदरकांड का पाठ करें।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )
मूलांक 3 के जातक आज अपने काम में अपनी सोच-समझ का प्रयोग करेंगे। शिक्षा और सलाह के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
उपाय – हनुमान मंदिर में बेसन के लड्डू चढ़ाएं।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )
मूलांक 4 के जातकों का आज तकनीकी और रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा और इस क्षेत्र में सफलता मिलेगी । मेहनत का फल आपके जीवन को सुखमय बना देगा।
उपाय – चमेली के तेल का दान करें।
मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )
मूलांक 5 के जातकों को आज के दिन व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। लोगों पर आपकी बातचीत का प्रभाव रहेंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं।
उपाय – छोटे बच्चों में पढ़ाई की सामग्री वितरित करें।
मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )
मूलांक 6 के जातकों का आज का दिन सुख-सुविधाओं पर ध्यान देने में निकलेगा। प्रेम संबंधों में मिठास आएगी। धन अधिक खर्च होगा।
उपाय – हनुमान चालीसा का पाठ करके दिन की शुरुआत करें।
मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )
मूलांक 7 के जातकों का आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहेगा, कार्यक्षेत्र में साख बढ़ेगी, व्यापार में वृद्धि होगी। नौकरी में आपकी मेहनत रंग लाएगी।
उपाय – हनुमान मंदिर में चमेली के तेल का दीपक जलाएं।
मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )
मूलांक 8 के जातकों का आज का दिन आर्थिक स्थिति में सुधार का है धन आगमन के लिए आज का दिन अनुकूल है, मेहनत का उचित फल मिलेगा।
उपाय – हनुमान मंदिर में सिंदूर में चमेली का तेल मिलाकर अर्पित करें।
मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )
मूलांक 9 के जातकों का आज का दिन साहस और पराक्रम से भरा हुआ रहेगा। आज आपका बहुत समय से रूका हुआ कोई बड़ा कार्य पूरा होगा। दिन सकारात्मक रहेगा।
उपाय – ऊं हनुमते नमः का जाप करें। तुलसी की माला मंदिर में अर्पित करें।
