जयपुर/गोरखपुर। गुजरात के वलसाड में दिव्य प्रेरक कहानियां मानवता अनुसंधान न्यास और धराधाम इन्टरनेशनल की ओर से हर्टफुलनेस सेन्टर पर आयोजित तीन दिवसीय आत्म उत्कर्ष ध्यान योग शिविर और “ राष्ट्रीय गुजरात गौरव अवार्ड समारोह “ में उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षिका अर्चना सिंह जी को नारी सशक्तिकरण पर किए गए सारगर्भित शोध प्रबंध के लिए ” डॉक्टरेट ” की उपाधि दी गई और “ राष्ट्रीय गुजरात गौरव अवार्ड 2026 ” से नवाजा गया।

डॉ अर्चना सिंह को यह सम्मान उनके द्वारा समाज सेवा , अध्यापन तथा साहित्य के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए हर्टफुलनेस सेन्टर वलसाड के निदेशक डॉ. हिरेन शाह ,वस्तु व सेवाकर विभाग के सहायक आयुक्त, सहायक कमिश्नर डॉ. डी आर रेवाला , दिव्य प्रेरक कहानियाँ मानवता अनुसंधान न्यास के निदेशक डॉ. अभिषेक कुमार व वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. विनय श्रीवास्तव ,ज्योतिषाचार्य एवं साहित्यकार डॉ नंदलाल मणि त्रिपाठी, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ प्रकाश चंद टेलर, सुधीर दास शास्त्री जी महराज अयोध्या , प्रोफेसर जनक सिंह मीणा विभागाध्यक्ष गांधी अध्ययन एवं शांती विभाग द्वारा पूरे भारत से 1100 प्रतिभागियों में से चयनित कुल 12 अभ्यर्थियों को डॉक्टरेट की उपाधि और 45 को गुजरात गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया गया l

उल्लेखनीय है कि शिक्षिका अर्चना सिंह को को इससे पूर्व भी उत्कृष्ट अध्यापक , साहित्यकार, कवयित्री और सामाजिक कार्यों के लिए अनेक संस्थाएँ सम्मानित कर चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *