
वाराणसी।वसंत कन्या महाविद्यालय के तत्वावधान में शनिवार को प्राचार्या प्रो रचना श्रीवास्तव के मार्गदर्शन व अंग्रेजी विभाग की अध्यक्षा प्रो निहारिका लाल के निर्देशन में अंग्रेज़ी विभाग द्वारा एक विशेष फिल्म प्रदर्शन एवं कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।
डॉ. पूर्णिमा ने मुख्य अतिथि सौरभ सरकार का औपचारिक स्वागत करते हुए कार्यक्रम का सफल संचालन किया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण Illuminated Aim नामक फिल्म का प्रदर्शन रहा, जिसका निर्देशन स्वयं सौरभ सरकार ने किया है। फिल्म प्रदर्शन के पश्चात आयोजित कार्यशाला में निर्देशक ने कथा साहित्य एवं गैर – काल्पनिक साहित्य में अन्तर बताते हुये फिल्म निर्माण की प्रक्रिया, पटकथा लेखन, निर्देशन और सिनेमा के व्यावहारिक पक्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर अंग्रेज़ी विभाग की वार्षिक पत्रिका “Elysium” का भी लोकार्पण किया गया, जिसे उपस्थित अतिथियों एवं प्राध्यापकों ने सराहा। कार्यक्रम के अगले चरण में T. S. Eliot’s Day के उपलक्ष्य में आयोजित वीडियो निर्माण प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।
इसके साथ विभाग के कोलोजियम क्लब के सदस्यों को सर्टिफिकेट प्रदान कर उनके योगदान को सराहा गया l
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं छात्राओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता रहीl अंग्रेज़ी विभाग से डॉ. सुप्रिया सिंह, डॉ. मालविका तथा प्रसिद चौधुरी—की सक्रिय उपस्थिति एवं सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में डॉ सौमिली मण्डल द्वारा मुख्य अतिथि एवं सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। यह आयोजन छात्राओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ।
