
वाराणसी। दी इंस्टीटूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की वाराणसी शाखा की ओर से दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन होटल सूर्या, कैटोनमेंट वाराणसी में किया गया। दूसरे दिन रविवार को मुख्य वक्ता सीए. आंचल गुप्ता, अमृतसर, सीए कीर्ति जोशी इंदौर, और सीए धर्मेंद्र श्रीवास्तव कानपुर
रहे। विभिन्न सत्रों की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष सीए शिशिर उपाध्याय, सीए अमित कपूर और पूर्व अध्यक्ष सीए विजयप्रकाश ने किया। संचालन सीए. दिव्या गुलाटी, सीए करनदीप सिंह, सीए. चहक चुग ने किया। प्रथम सत्र की वक्ता अमृतसर से आई सीए आंचल कपूर ने बताया कि जीएसटी में कर का रिफंड (वापसी करदाता किन परिस्थितियों में ले सकता है। एक्सपोर्ट के केस में कर वापसी के लिए आवेदन कैसे कर सकते है, उनके लिए क्या दस्तावेज की जरूरत होती है और जीएसटी विभाग कैसे इन आवेदन को वॉरिफाई करके कर वापसी या रिफंड का लाभ करदाता को देता है।
द्वितीय सत्र के वक्ता सीए कीर्ति जोशी जी ने बताया की जीएसटी विभाग द्वारा करदाताओं की जीएसटी ऑडिट करी जाती है और करदाता द्वारा उस वित्त वर्ष की वृहद जांच की जाती है। करदाता को कैसे अपने दस्तावेज रखने चाहिए जिससे वो विभाग द्वारा ऑडिट में अपने पूरे वर्ष का लेखा जोखा विभाग के सामने रख सके। इसके उपरान्त तृतीय सत्र के वक्ता सीए. धर्मेंद्र श्रीवास्तव ने बताया हर कर व्यवस्था में जांच, खोज, जब्ती और गिरफ्तारी का प्रावधान होता है और जीएसटी के कानून में भी यह है जीएसटी के करदाता को जीएसटी के प्रावधानों का अनुपालन, दस्तावेज का रख रखाव से संबंधित कानून का कैसे पालन करे। इससे संबंधित प्रावधानों पे विस्तृत चर्चा की गई। स्वागत शाखा अध्यक्ष सी. ए. अनिल कुमार अग्रवाल और धन्यवाद ज्ञापन शाखा सचिव सीए. नीरज कुमार सिंह ने गया।
इस अवसर पर पूर्व शाखा अध्यक्ष सीए सोम दत्त रघु,शाखा उपाध्यक्ष सीए सौरभ कुमार शर्मा, शाखा सचिव सीए नीरज कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष पी के अग्रवाल, सीए विश्वजीत सिंह, सीए मनोज अग्रवाल, सीए सुदेशना बसु, सीए जमुना शुक्ला, सीए रश्मि केसरवानी, सीए विष्णु अग्रवाल, सीए अमित गुप्ता, सीए मीनाक्षी गुजराती, सीए विशाल सिंह, सीए आलोक शिवाजी, सीए मनीष जैसवाल, सीए कैलाश यादव, सीए मोहित यादव, सीए आकाश चौरसिया, सीए अजय सिंह, सीए अंजनी सिंह व आस पास के शहरों से कई चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आदि उपस्थित रहे।
