वाराणसी। समाजवादी पार्टी कार्यालय अर्दली बाजार में बहुजन समाज पार्टी (BSP) के संस्थापक एवं शोषितों, वंचितों, दलितों, आदिवासियों व पिछड़ों के नेता कांशीराम की पुण्यतिथि मनाई गई। सपा कार्यकर्ताओ ने कांशीराम की पुण्यतिथि को परिनिर्वाण दिवस के रुप में मनाते हुए एक विचारगोष्ठी का आयोजन किया। अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ ने कांशीराम को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्व.कांशीराम आंदोलन के जरिए दलित चेतना को उभारने में सफल रहे। उन्होंने सहयोग और क्रांति को नजरअंदाज करते हुए तीसरा रास्ता अपनाते हुए बामसेफ का गठन किया। उन्होंने रणनीतिक कौशल और संगठनात्मक शक्ति का प्रदर्शन किया। वरिष्ठ नेता डा. उमाशंकर सिंह यादव ने कहा कि कांशीराम जी ने बामसेफ से देशभर में अनुसूचित जाति/जनजाति के कर्मचारियों को जोड़ा। बामसेफ का इस्तेमाल दलित शोषित समाज संघर्ष समिति यानी डीएस-4 बनाने में किया। उन्होंने आक्रामक तरीके से दलितों, शोषितों और अतिपिछड़ों में पैठ बनाई। संचालन करते हुए जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने कहा कि कांशीराम को आर्थिक रूप से शोषित और सामाजिक रूप से पिछड़े लोगों का व्यापक जनसमर्थन प्राप्त था। यही कारण था कि कांशीराम ने 1984 में पूरी तरह राजनीतिक पार्टी गठित की। कांशीराम ने भीमराव अंबेडकर के नारे को अपनाया। उन्होंने कहा कि राजनैतिक सत्ता सभी समस्याओं की मास्टर चाबी है। दलित उत्थान के लिए कांशीराम ने अभूतपूर्व संघर्ष किया। उन्होंने ‘जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी भागीदारी’ का नारा देकर सत्ता संघर्ष के लिए शोषितों, दलितों एवं अतिपिछड़ों को तैयार किया।

सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा की दलितों को अधिकार दिलाने की लड़ाई में कांशीराम जी को बहुत हद तक सफलता मिली। देश की राजनीति की धारा बदलने में कांशीराम को कड़े संघर्ष और बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। इसीलिए उन्हें दलितों, शोषितों एवं वंचितों का मसीहा कहा जाता है। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट एवं धन्यवाद ज्ञापन पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने किया।

सभा में वरिष्ठ नेता डॉ० उमाशंकर यादव, प्रदेश सचिव डॉ० सुभाष राजभर, हीरू यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय मिश्रा कैन्ट की पूर्व प्रत्याशी पूजा यादव, डॉ० आनंद प्रकाश तिवारी, शिव प्रसाद गौतम, शशि यादव, आरती यादव, अखिलेश यादव,रामकुमार यादव, विजय टाटा, नत्थूलाल सोनकर, विनोद यादव, सलमा बेगम, अंकुर यादव, पायल जायसवाल,सगुन शर्मा, योगेंद्र यादव व विनोद शुक्ला आदि लोगो ने विचार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *