
वाराणसी।अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल के अनुसार देव दीपावली 24 नवंबर, मंगलवार को मनाई जाएगी।
इस दिन प्रदोष काल जिस समय पर दीपदान किया जाता है उसका शुभ मुहूर्त शाम 5:08 बजे से रात 7:47 बजे तक रहेगा।
यह पर्व कार्तिक पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है इस पर्व को भगवान शिव का त्रिपुरासुर पर विजय का प्रतीक माना जाता है।
देव दीपावली के अवसर पर अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) के अनुसार मूलांक 1 से 9 तक के लोग अपनी जन्मतिथि के आधार पर विशेष पूजा, दीपदान और उपाय कर सकते हैं और जीवन में सुख समृद्धि पा सकते हैं ।
मूलांक 1: मां लक्ष्मी को फल, मिठाई और दो गुलाबी गुलाब अर्पित करें। जरूरतमंदों को भोजन दान करें और बड़ों का आशीर्वाद अवश्य लें और देशी घी के 5 दीपक शिव मंदिर में प्रज्वलित करें।
मूलांक 2 : पूजा में चांदी के बर्तन या मोती से जुड़ी वस्तु का प्रयोग करें यदि संभव न होते एक चांदी का सिक्का पूजा स्थल पर रखें और 11 शुद्ध देशी घी का दीपक लक्ष्मी मां के सम्मुख प्रज्वलित करें
मूलांक 3 : हल्दी या चने की दाल को पूजा में प्रयोग करें और धनिया, पीली सरसों, लौंग, इलायची व काली मिर्च की लाल कपड़े से पोटली बनाकर पूजन करें साथ ही 3 या 9 तिल के तेल के दीपक पीपल के पेड़ के नीचे प्रज्वलित करें।
मूलांक 4 : भगवान गणेश जी का दूबा से अभिषेक करें और विधि-विधान से पूजन करें । गोमती चक्र, कौड़ी व पीली सरसों की भूरे रंग की पोटली बनाएं पोटली की पूजा करें फिर पूजन कर सुरक्षित स्थान पर रखें साथ ही तुलसी के पेड़ के नीचे 11 देशी घी के दीपक प्रज्वलित करें।
मूलांक 5 : तुलसी के पौधे के पास और शिव मंदिर में 5, 23 या 32 दीपदान करें और सकारात्मक ऊर्जा व बुद्धि के लिए पूजा-अर्चना करें साथ ही खड़ी धनिया के 11 दाने तिजोरी में पीले कपड़े में बांध कर रखें।
मूलांक 6 : लक्ष्मी-गणेश और श्रीयंत्र का पूजन करें, पूजा में केसर-हल्दी मिले चावल रखें और स्वच्छता व सुख-समृद्धि पर विशेष ध्यान दें साथ ही 9 सरसों के तेल के दीपक किसी जलाशय में दान करें।
मूलांक 7 : मंदिर जाकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के दर्शन करें, भगवान कुबेर, गणेश और मां लक्ष्मी का पूजन करें तथा राम रक्षा स्तोत्र का पाठ या सुनें साथ ही पीपल के वृक्ष के नीचे तिल के तेल का 7 दीपक प्रज्वलित करें।
मूलांक 8 : आज के दिन घर से बाहर निकलें और आलस्य का त्याग करें , मंदिर या घर में 11 या 21 दीप जलाएं और लक्ष्मी यंत्र व कौड़ियों का पूजन करें फिर इसे व्यवसाय स्थल या धन स्थान पर रखें।
मूलांक 9 : आज आपको छोटी छोटी बातों पर क्रोध आ सकता है अतः क्रोध पर नियंत्रण रखें, मुख्य द्वार की दहलीज साफ करें और घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ चंदन व हल्दी से स्वास्तिक बनाएं साथ ही सरसों के तेल के 21 दीपक अपने घर के बाहर प्रज्वलित करें
आप अपनी जन्मतिथि भेज कर किसी भी विशेष क्षेत्र (करियर, धन, स्वास्थ्य या पारिवारिक शांति) के लिए देव दीपावली के दिन किए जाने वाले उपाय व्हाट्सएप नंबर: 9336926850/8299509651 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply