वाराणसी। उदय प्रताप कॉलेज स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र पर स्नातक, परास्नातक एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं 25 नवंबर से शुरू हो गई हैं। परीक्षाएं 8 जनवरी तक आयोजित की जाएंगी। केंद्र समन्वयक प्रो शशिकांत द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में संपन्न हो रही है, जिसमें पहली पाली प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। इग्नू केंद्र के समन्वयक प्रो. शशि कांत द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन और सुचारु रूप से कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है तथा निगरानी के लिए उड़ाका दल का गठन भी किया गया है।

Leave a Reply