वाराणसी। उदय प्रताप कालेज में संविधान दिवस पर गुरुवार को एंटरप्रेन्योरशिप सेल और इंस्टीट्यूशन्स इनोवेशन काउंसिल के संयुक्त तत्वावधान में ‘संविधान एवं उद्यमिता’ विषय पर ऑनलाइन वेबिनार आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि उद्यमिता का उद्देश्य केवल लाभ कमाना नहीं, बल्कि रोजगार सृजन, सामाजिक समावेशन और जनकल्याण भी होना चाहिए। उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 19(1)(जी), 21, 38, 39 और 43 की चर्चा करते हुए व्यवसाय की स्वतंत्रता, सामाजिक न्याय, श्रमिक कल्याण और मानवीय गरिमा के महत्व को समझाया। उन्होंने विद्यार्थियों को नैतिक व्यावसायिक आचरण, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार अपनाने के लिए प्रेरित किया। शुभारंभ जागृति अग्रवाल के स्वागत संबोधन से हुआ। उत्कर्ष श्रीवास्तव ने संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह ने स्वागत एवं समापन संबोधन दिया। वेबिनार में 200 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply