
जुलाई, 2023 से देय 4 प्रतिशत मंहगाई भत्ता / राहत अविलम्ब जारी करने की मांग

रिपोर्ट राजेन्द्र सोनी लखनऊ
लखनऊ। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन के आवाह्न पर बुधवार को प्रदेश भर के जनपदों से आये हजारों पेंशनर्स एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने स्थानीय सरोजिनी नायडू पार्क में स्थित कर्मचारी नेता बी०एन० सिंह की प्रतिमा स्थल पर धरना प्रदर्शन कर मूलभूत लंबित मांगों के प्रति सरकार की बेरुखी पर आकोश व्यक्त किया और सर्वसम्मति प्रस्ताव पारित कर मांगों का ज्ञापन प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री जी को सौंपते हुए शीघ्र समाधान हेतु सरकार को आगाह किया है । नई अंशदायी पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी सुनिश्चित् पेंशन योजना बहाल करने, 10 वर्ष पर राशिकृत पेंशन बहाल करने, जनवरी, 2020 से जून, 2021 तक 18 महीने के फीज्ड डीए / डीआर के एरियर का यथाशीघ्र भुगतान करने का मांग की।
धरनास्थल पर सभा को सम्बोधित करते हुये संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ यादव एवं प्रधान संरक्षक बाबूलाल वर्मा ने उक्त के साथ ही इस बात पर क्षोभ व्यक्त किया कि कैशलेस ईलाज की व्यवस्था का सरकार द्वारा जोर शोर से प्रचार प्रसार कराने के बावजूद न तो धरातल पर व्यवहारिक रुप से कैशलेस ईलाज मिल पा रहा है और न ही कराये गये ईलाज के बिलों के भुगतान की प्रतिपूर्ति समय से हो पा रही है, जिससे पेंशनरों के सामने आर्थिक कठिनाई है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष बी0एल0 कुशवाहा ने कहा कि सेवानिवृत्ति के समय तात्कालिक पारिवारिक जरुरतों को पूरा करने के लिए पेंशनर जिस 40 प्रतिशत भाग का राशिकरण कराते हैं उसकी भरपाई मौजूदा समय में 89 माह (सात वर्ष पांच माह में हो जाती है, परन्तु सरकार 15 वर्ष तक जबरन पेंशन से कटौती करती रहती है, जो कदापि न्यायोचित नहीं है। संगठन की मांग है कि अधिकतम 10 वर्ष पर पेंशन की धनराशि बहाल कर दी जाये तथा पेंशनर्स को 65, 70 एवं 75 वर्ष की आयु पर क्रमशः 5,10 व 15 प्रतिशत पेंशन बृद्धि प्रदान की जाये।महामंत्री श्री ओ जाने से आदि कार्मिकों का भी कार्ड जारी किया जाये, एनपीएस लागू होने के पूर्व विज्ञापित पदों पर चयनित कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था का शासनादेश जारी किया जाये, 30 जून एवं 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त कार्मिक को एक पैन वृद्धि के साथ पेंशन पुनरीक्षण किया जाये, दैनिक / तदर्थ / वर्कचार्ज / मानदेय / सामयिक आकस्मिक संविदा आदि किसी भी रूप में की गयी सेवा को पेंशनरी लाभ हेतु जोड़ा जाये और संगठन के प्रदेश कार्यालय के प्रयोगार्थ सचिवालय के समीप एक निःशुल्क कक्ष आवंटन तथा अलीगढ़ मंडल में अपर निदेशक, पेंशन कार्यालय की स्थापना सुनिश्चित किया जाये।
सभा को सम्बोधित करते हुये संरक्षक एवं आमा राज्य सरकार पेंशनर फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एसपी० सिंह एवं कमलेश मिश्रा ने कहा कि आठवें वेतन आयोग के गठन, पेंशन को आयकर से मुक्त करने, कोरोनाकाल में रोकी गयी वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराये की छूट बहाल करने, निजीकरण बन्द करने, रिक्त पदों पर नियमित भरती करने आदि मुद्दों को लेकर केन्द्रीय कर्मचारी फेडरेशन एवं अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ द्वारा 03 नवम्बर, 2023 को दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल राष्ट्रीय रैली में भागीदारी की अपील की है।
उक्त आमसभा को उषा त्रिपाठी, एस0के0 मिश्र, ठाकुर दास लोधी, आर०सी० उपाध्याय, अम्बरीश अग्निहोत्री, आर०सी० मिश्र, अंगद सिंह, लेखपाल संघ के प्रदेश अध्यक्ष राममूर्ति यादव, रेनू शुक्ला, राधा रमण शुक्ला, गिराज खां, उदयराज सिंह, उमेश सिंह, शिव ध्यान सिंह, अजय सिंह वर्मा, भारतसी० पाण्डेय, आर०पी० पाण्डेय, अवधेश यादव, रमेश चन्द्र चौधरी, जे0के0 सिंह, ओ०पी० शुक्ला, गुरुल इस्लाम, राजेश पाण्डे, हर गोविन्द दयाल श्रीवास्तव, वी०बी० कटियार, राघवेन्द्र सिन्हा, अशोक कुमार सिंह, दिनेश कुमार यादव, विजेन्द्र सिंह, श्याम सिंह, प्रेम चन्द्र बॉथम, रामबाबू शर्मा, चन्द्रपाल दव, आर०पी० पाण्डेय, मनोकार्णिका उपाध्याय, रामगोपाल यादव, लालाराम यादव, मयंक कुमार द्विवेदी, रेन्द्र कुमार पाण्डेय, वीरेन्द्र द्विवेदी, श्याम नरायन साहू सनत कुमार सिंह, सूर्यभान सिंह, शिवमूर्ति ण्डेय, दद्दन सिंह, हशीमुद्दीन खां, ओंकार शुक्ला, नरेन्द्र बहादुर उपाध्याय, सुभाष चन्द्र यादव, डी०डी० राध्याय, बालेश मिश्र, अवधेश सिंह, एन०बी० सिंह, अनूप सिंह पैसल, सुरेन्द्र पाल सिंह, संतपाल सिंह, देश राजवंशी, अतर सिंह यादव, रवीन्द्र कुमार श्रीवास्तव, बालक राम, चन्द्रभान सक्सेना, अशोक सिंह, वेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, सीबी सिंह, हशमुद्दीन खां, एस0के0 गर्ग, अशोक शर्मा, चन्द्र पाल सिंह आदि ने सम्बोधित किया।
