
वाराणसी। प्रेमचंद मार्गदर्शन केन्द्र ट्रस्ट लमही द्वारा सुनो मैं प्रेमचंद आडियो प्रसारण के 979 दिन पुरे होने प्रेमचंद जी कहानियों के सजीव प्रसारण के रविवारिय कार्यक्रम के तहत प्रेमचंद स्मारक लमही में मुंशी प्रेमचंद की बाल कहानी ईदगाह का सजीव पाठ बाल कलाकार नव्या द्वारा किया गया और कलाकार का सम्मान जिला पुस्तकालयाध्यक्ष कंचन सिंह परिहार ने कहा कि इस कहानी का मुख्य पात्र हामिद अपनी बाल सुलभ मासूमियत, इच्छाओं, आकांक्षाओं, सपनों, जिज्ञासाओं आदि से जहाँ अपने बचपन की झलक प्रदान करता है वहीं अपनी सभी इच्छाओं को दबाकर अपनी बूढ़ी दादी माँ के लिए चिमटा खरीदकर अपनी दादी के प्रति अपने प्रेम तथा परिपक्वता का परिचय देता है । राजीव गोंड ने कहा कि ‘ईदगाह’ एक उत्कृष्ट कहानी है। इस अवसर पर संतोष कुमार, ज्योति सिंह, अजय रोशन, लियाकत अली, अजय यादव , गोपाल चंद, प्रशांत, उज्जवल, शेषनाथ, सुरेश चंद्र दुबे, राहुल विश्वकर्मा, देव बाबू आदि थे।
