
वाराणसी। काशी के रंगकर्मी अजय रोशन और ज्योति द्वारा मंचित नाटक बेवफा ने आगरा में आयोजित रंगोदय में जबर्दस्त धूम मचाया। कई अवार्ड अपने नाम किया। संस्कार भारती नाट्य केंद्र आगरा की ओर से आयोजित रंगोदय राष्ट्रीय नाट्य एवं नृत्य प्रतियोगिता में देश भर से चौदह राज्यों से पांच सौ से ज़्यादा कलाकारों ने प्रतिभाग किया। 26 से तक चार दिवसीय आयोजन में विख्यात नाट्य लेखक योगेश मेहता द्वारा लिखित नाटक बेवफ़ा का मचंदूतम के कलाकारों ने मंचन किया।
पति – पत्नी के बीच बेहद प्यार और अचानक से आई दरार, इसके बाद एक हादसे में पति का पैरालाइज हो जाना, वहां से शुरू होती है कहानी। पत्नी अपने पति को इस कदर चाहती है कि उसकी दिन- रात सेवा करती है। लेकिन एक रोज़ खुद के दृढ़ निश्चय से हार कर वह राह भटक जाती है, जिंदगी की इस जद्दोजहद के साथ लड़ते हुए वह अपनी राह बदलना चाहती है लेकिन अंत में एक ऐसा मोड़ आता है, उसके पैरों तले से ज़मीन खिसक जाती है। वफा और बेवफाई के ज्वार-भाटा को अभिनय में पिरोते हुए नाटक को दर्शकों का दिल जीत लिया। मंचीय नाटक बेवफ़ा एवम नुक्कड़ नाटक माटी और किसान की प्रस्तुति के लिए एक दर्जन से अधिक अवार्ड से नवाजा गया।
