
रिपोर्ट पियुष कांत राय, गाजीपुर
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी गाजीपुर जिला अध्यक्ष गोपाल यादव की अध्यक्षता में जननायक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती पार्टी कार्यालय समता भवन पर मनाया गया। उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ता ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को पुष्प अर्पित किए। तथा सामाजिक न्याय को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
आयोजित गोष्ठी में जिला अध्यक्ष गोपाल यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर हम सभी के प्रेरणा स्त्रोत है।उनकी सादगी , इमानदार,व सेवा ही पहचान है। 
जननायक को भारत रत्न देने पर हम सभी को गर्व है।
गोष्ठी में रविंद्र प्रताप यादव, हुकुम यादव,डा समीर सिंह,राजेश यादव, निजामुद्दीन खां ने विचार व्यक्त किए।
गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव ने किया।
