रिपोर्ट- पियुषकांत राय गाजीपुर

गाजीपुर।डालिम्स सनबीम स्कूल गांधी नगर में संगोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा रहे।

मुख्य अतिथि मनोज सिन्हा ने मां सरस्वती को माल्यार्पण व दीप जलाकर समारोह का शुभारंभ किया।

साहित्यकार रामबदन राम, कवि संजीव त्यागी, प्रगतिशील किसान पंकज राय, पूर्व प्रधानाध्यापक डा व्यास मुनि राय सहित अनेक जनो को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा नई शिक्षा नीति का भारत को विकसित बनाने में अहम योगदान है। आजादी के बाद देश के विकास की गति बहुत धीमी रही।नई शिक्षा नीति से देश में औद्योगिक क्रान्ति को काफी बढ़ावा मिलेगा।

विशिष्ट अतिथि लखनऊ विश्वविद्यालय के उपकुलपति डा आलोक राय ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विकसित भारत वह है जिसमें मुद्रास्फीति से अधिक लोगों के प्रति व्यक्ति के आय बढे।

समारोह में कृष्ण बिहारी राय, राजेश राय,डा दिनेश राय, संतोष राय,अभिनव सिन्हा शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन व्यास मुनि राय ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *