
गाजीपुर। श्रावण मास में अधिकाधिक संख्या में श्रद्धालु, कांवड़ यात्रियों की भीड़ – भाड़ एवं मुख्य मंदिरो पर जाने हेतु जलाभिषेक के लिए आवागमन होता है। कांवरियों व्दारा जल भर महाहर धाम तक शांति पूर्वक सकुशल संपन्न करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, पुलिस अधीक्षक इराज राजा ने महाहर धाम का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
