गाजीपुर।तन-मन प्रफुल्लित होके अंतर्मन भी बौरायल हौ, खबर समय जगत क पूरा देश में एक निष्पक्ष संदेश क परचम लहराय़ल हौ- बोल-बम श्रावणोत्सव एवं बोल-बम सावन मंचीय और आनलाईन सम्मान समारोह का आयोजन मिशन जामवंत से हनुमान जी के राष्ट्रीय संयोजक सूर्यकुमार सिंह के प्रमुख संयोजन में, प्रदेश संयोजक कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक निर्भीक के नेतृत्व में 28 जुलाई 2024, रविवार को, पूर्वाह्न् -11बजे से जिला पत्रकार समिति हाल, सिद्धेश्वर नगर, लंका, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश में होगा। जिसमें श्री शिवतांडव कत्थक नृत्य – काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कत्थक कलाकार संदीप मौर्य एवं उनके साथियों द्वारा शिवमय भजन निरंजन शर्मा एवं उनके साथियों द्वारा, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन भी होगा। उक्त आयोजन का स्वागत संरक्षण इंजीनियर संघ गाजीपुर के अध्यक्ष डॉ. सुरेन्द्र प्रताप सिंह यादव, ग्रीन मैन डॉ.अरविन्द कुमार यादव, डॉ. हरिओम सिंह यादव, युवा कवि विनय पाण्डेय बहुमुखी, शिवप्रकाश साहित्य,चिदाकाश सिंह मुखर सहित अनेकों लोगों द्वारा किया जाएगा। विशेष रूप से आजमगढ़ के कवि अनुपम कुमार पाण्डेय, जौनपुर की कवयित्री सुमति श्रीवास्तव, हास्य कवि नवीन कुमार मौर्य फायर बनारसी सहित अनेकों रचनाकारों को विशेष रूप आमंत्रित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *