वाराणसी। प्रेमचंद मार्गदर्शन केंद्र लमही द्वारा आयोजित सूनों में प्रेमचंद श्रृंखला के 1700वें दिवस पर इस बार कहानी शेर और लड़का का पाठ प्रेमचंद मित्र राहुल यादव ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुंशी प्रेमचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। संरक्षक प्रो. श्रद्धानंद और निदेशक राजीव गोंड ने राहुल यादव को सम्मानित किया। प्रो. श्रद्धानंद ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद अपने यथार्थवादी और मानवीय दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं और उनकी कहानियाँ समाज के आम व्यक्ति की संवेदनाओं को जीवंत करती हैं। शेर और लड़का भी रोमांचक होने के साथ-साथ नैतिक शिक्षा और मानवीय मूल्यों का संदेश देती है। इस अवसर पर रोहित गुप्ता, अन्वित दूबे, चंदन, राहुल, विवेक, आदीत राय, अजय यादव, रामजी सिंह, मेवालाल श्रीमाली, राहुल विश्वकर्मा, देव बाबू, प्रांजल कुमार,डॉ. संजय श्रीवास्तव आदि थे। संचालन आयुषी दूबे और धन्यवाद ज्ञापन मनोज विश्वकर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *