
रस्सी कूद:-अमन यादव प्रथम स्थान पर रहे।
वाराणसी ।संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी के डॉक्टर सत्येन्द्र कुमार यादव, शारीरिक शिक्षा एवं क्रीड़ा विभाग के सचिव व प्रभारी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि तीरंदाजी और बैडमिंटन दोनों ही खेल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं।
प्रतियोगिता के मुख्य अंश
रस्सी कूद -अमन यादव प्रथम स्थान।बैडमिंटन- रोहित कुमार मिश्रा प्रथम स्थान।चिन अप – शिवम तिवारी प्रथम स्थान।
तीरंदाजी रिकर्व – सर्वेश कुमार प्रथम स्थान।तीरंदाजी इंडियन राउंड – अंकित निषाद ,प्रथम स्थान ।
खेल प्रशिक्षक आदित्य कुमार एवं सोमनाथ पाण्डेय के सहयोग से संपन्न हुआ- विश्वविद्यालय के आचार्य, अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्राएं उपस्थित रहे।
तीरंदाजी – एकाग्रता, धैर्य, मानसिक संतुलन और मनोबल बढ़ाता है।
बैडमिंटन – शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखता है, फुर्ती बढ़ाता है और हृदय स्वास्थ्य बेहतर करता है।
इन खेलों से अनुशासन, समय प्रबंधन और आत्मविश्वास सिखने को मिलता है, साथ ही तनाव कम कर मानसिक शांति भी प्राप्त होती है।
