अदभुत है तुलसी घाट की नाग नथैया लीला

 

 

▪बाल हनुमान दक्षिण मुखी स्वयं देखते हैं यह लीला 

▪दस मिनट की लीला को देखने आते हे लाखो श्रद्धालु 

 

वाराणसी ,13 नवंबर। मानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास जी द्वारा स्थापित तुलसी घाट की कृष्ण लीला में आज नाग नथैया लीला का मंचन होगा। लीला की सबसे खास बातें है कि यह लीला तुलसी घाट पर विराजमान दक्षिण मुखी बाल हनुमान स्वयं देखते हैं और पूरी सुरक्षा उन्हें के आशीर्वाद से मिलता हैl प्रातःकाल 5:बजे संकटमोचन मन्दिर परिसर स्थित आनंद कानन वन से कदम की डाल लाई जाती है और तुलसी घाट पर गंगा के तट पर स्थापित होती है, जिस पर शाम 4 बजकर 40 मिनट पर भगवान श्री कृष्ण कदम की डाल पर चढ़कर गंगा( जो आज यमुना के रुप धारण की है ) मे कूदते है । अखाड़ा गोस्वामी तुलसीदास के महंत प्रोफेसर विशंभर नाथ मिश्र के सानिध्य में एवं देखरेख में आयोजित इस नाग नथैया के इस लीला मे भगवान श्री कृषण यमुना में स्थित कालिया नाग को दमन करते हैं, जान से नही मारते है। कहने को तो यह की कालिया दमन की लीला ( नाग नथैया ) है लेकिन इसमें बहुत बड़ा गूढ़ रहस्य छिपा है । मानस के रचयिता गोस्वामी तुलसीदास ने आज से 400 वर्ष पूर्व इस लीला का मंचन करते समय उनके मन कही ये बात होंगी कि आने वाले समय में हमारी नदियां प्रदूषित होंगी तो उसको कैसे बचाया जाएगा l उन्होंने इस लीला के माध्यम से समाज को यह संदेश देने का प्रयास किया कि हमारी नदियां प्रकृति द्वारा मिले अनमोल रत्न है । इनको सहेजने की जरूरत है नहीं तो वह समाप्त हो जाएंगी। आज गंगा, यमुना, कावेरी, नर्मदा आदि नदियां प्रदूषण से कराह रही हैं। सरस्वती नदी तो लुप्त प्राय ही हो गई हैं। आज जरूरत है प्रकृति द्वारा मिले इन अनमोल रत्नों नदियों को बचाने की, नहीं तो आने वाला कल हमारे लिए विनाश की तरह होगा। अगर आज जल नहीं बचेगा तो हमारा कल भी नहीं होगा। हमारा भविष्य अंधकार में हो जाएगा क्योंकि जल ही जीवन है और अगर जल नहीं बचेगा तो जीवन के बारे में सोचना ही मूर्खता है। भगवान शंकर की नगरी काशी में जहां कभी पांच-पांच नदियां प्रवाहित होती थी वहीं हर मोहल्ले में कुंड तालाब और कूप था जिससे शुद्ध पानी काशीवासियों को मिलता था लेकिन विकास की अंधी दौड़ में आज अधिकांश कुंड तालाब फट गए हैं और जो बचे भी हैं वह प्रदूषित होकर होकर अंतिम सांस गिन रहे हैं। कुआं तो काशी से लगभग खत्म ही हो गया है इसके साथ ही काशी का भूमिगत जल स्रोत भी धीरे-धीरे प्रदूषित होता जा रहा है- रामयश मिश्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *