
वाराणसी । केंद्र सरकार की कैबिनेट मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि कांग्रेस ने महिला आरक्षण को सिर्फ एजेंडा बनाकर रखा था। उसके नियति में खोट था। पीएम मोदी ने नई संसद भवन में देश की महिलाओं को 33 फ़ीसदी का राजनीतिक क्षेत्र में आरक्षण देकर और नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू करके देश की महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने नए संसद के कार्य का आगाज नारी शक्ति को समर्पित किया।
गोलघर स्थित काशी पत्रकार संघ के गर्दे सभागार में दक्षिणी विधानसभा द्वारा आयोजित नारी शक्ति वंदन महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि राष्ट्र की प्रथम दायित्व भी महिला को राष्ट्रपति के रूप में भाजपा ने ही दिया है। केंद्र सरकार की प्रमुख मंत्री परिषद में 11 प्रमुख मंत्रालय के जिम्मेदारी महिलाएं संभाल रही हैं। भारतीय जनता पार्टी में हमेशा ही महिलाओं की प्रमुख भूमिका रही है। उन्होंने सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही तमाम योजनाओं का भी जिक्र किया। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कानून व्यवस्था आज इतनी मजबूत है कि कोई भी गुंडा, बदमाश महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार नहीं कर सकता। अगर कोई करने की हिम्मत करता है तो उसका जवाब बुलडोजर से दिया जाता है।
समारोह में धन्यवाद देते हुए पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास होने के दिन भारत के इतिहास और महिलाओं के सम्मान के लिए स्वर्णिम दिवस के रूप में जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच 2047 तक भारत को विश्व का अग्रणी देश बनाने में भारतीय महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण भागीदारी के साथ बढ़ गई है।
सम्मेलन के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी तथा भारत माता के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। शहर दक्षिणी विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया, महानगर अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल ने कैबिनेट मंत्री का अंग वस्त्रम् व पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। समारोह में उपस्थित सभी महिलाओं को अंगवस्त्रम पहनाकर उनका सम्मान किया गया।
सम्मेलन का संचालन नेहा कक्कड़ तथा स्वागत भाषण कुसुम सिंह पटेल ने दिया।
इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, प्रदेश मंत्री मीना चौबे, नम्रता चौरसिया, कुसुम सिंह पटेल, साधना वेदांती, प्रीति पुरोहित, मीरा गुप्ता, नेहा कक्कड़, सरिका गुप्ता, उषा अग्रहरि, पार्षद कनक लता मिश्रा, एडवोकेट तरुणा चतुर्वेदी, एडवोकेट सुनीता पांडेय, एडवोकेट प्रतिमा पांडेय, अध्यापिका प्रियंका शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं का जनसमूह मौजूद रही।
