
वाराणसी। आज भगवान पुर पार्षद अमित सिंह चिंटू ने हरिजन व राजभर बस्ती में पांच चयनित भूस्वामी के भूमि का पूजन कराया। भूमि पूजन भूस्वामी ने किया।
भूमि पर मकान बनवाने के लिए भूस्वामी को रुपया दो लाख पचास हजार केंद्र व राज्य सरकार से मिलेगा।
केंद्र सरकार एक लाख पचास हजार, व राज्य सरकार रूपया एक लाख का सहयोग देगी।जो कुल दो लाख पचास हजार होगा। प्रथम किस्त रूपया पचास हजार, दो दिन में लाभार्थी के खाते में निर्गत कर दिया जायेगा।
भूमि पूजन के अवसर पर क्षेत्रीय जन शामिल रहे।
