
वाराणसी। रविवार को पंजाबी अस्पताल सालारपुर मे रोटरी क्लब वृंदा की सदस्यों ने इक्कीस मरीज के आपरेशन व लेंस देने की घोषणा किया।
इस अवसर पर क्लब अघ्यक्षा रो.रंजना दुबे, पूर्व अध्यक्ष उषा दूबे तथा रोटरी क्लब की महिला सदस्य उपस्थित थी।
स्वागत गौतम टंडन ने स्वागत किया ।
डाक्टर अनुराग टंडन अपनी टीम के साथ सभी मरीजों का आपरेशन अत्याधुनिक फेंको विधी से करेंगे।
समारोह में मुख्य अथिति होटल सुर्या के अधिष्ठाता अभय सिंह व पत्नी उपस्थित रहे।
