
वाराणसी।नेशनल इक्वल पार्टी अध्यक्ष शशि प्रताप सिंह ने भोजपुरी सिने अभिनेता पवन सिंह का पुतला दहन कर विरोध व्यक्त किया।
अध्यक्ष ने कहा कि पवन सिंह की गंदी अभिनय का बहिष्कार नेशनल इक्वल पार्टी करती है। बहन नीलम सिंह को आत्महत्या करने पर मजबूर किया गया।
बिहार की बहन अक्षरा सिंह को सोसल मीडिया पर बदमान किया जा रहा। बागी बलिया यूपी की बहन ज्योति सिंह से शादी कर एक दिन में छोड़ देना और सोसल मीडिया पर बदनाम करना यह सब पवन सिंह कर रहा है
शशिप्रताप सिंह ने कहा की पवन सिंह और उनके गंदे साथियों को हिदायत देता हुए कहा की कलाकार मां बहनों बेटियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ करना बंद करो और मर्यादा में रहो और बहन अक्षरा सिंह से सार्वजनिक माफी मांगे और बहन ज्योति सिंह को पत्नी का पूरा सम्मान दे। नेशनल इक्वल पार्टी तब तक नही मानेगी जब तक पवन सिंह मांगी नही मांगते।
उन्होंने ने उत्तर प्रदेश ,बिहार के लोगो से अपील करते हुए कहा जो महिलाओ का सम्मान न करे उसको लाइक करना बंद करें ।
पुतला दहन में शशि प्रताप सिंह, रामबचन यादव,रवि सिंह पटेल, राजू पटेल, जितेंद्र पटेल, सतेंद्र सिंह, विजेंद्र पाल, अनुराग पटेल, सूरज यादव, सोनू लाल शामिल रहे।
