वाराणसी। नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस सप्ताह व्यापी कार्यक्रम के तहत नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट प्रखंड की ओर से रविवार को पं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का शुभारंभ उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा नीरज मिश्रा ने किया। कैंप का संयोजन डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय ने किया और 48वीं बार रक्तदान भी किया।शिविर में स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर कर हिस्सा और 15 यूनिट रक्तदान किया। शिविर में प्लास्टिक एनीमिया से पीड़ित एक मरीज के परिजनों की मांग पर उन्हें एक यूनिट ए पाज़िटिव ब्लड उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय,सहायक उप नियंत्रक इरफानुल होदा, कंचन गुप्ता,राजेश कुमार सिंह, गोपाल मुखर्जी, लियाकत अली,अजय यादव समेत अन्य स्वयंसेवक थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *