
गोरखपुर। प्रगतिशील भोजपुरी समाज गोरखपुर इकाई ने सोमवार को नगर निगम स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क में एक दिवसीय धरना कर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन में भोजपुरी भाषा के उत्थान एवं संवैधानिक मान्यता देने की बात कही गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कृपाचार्य ने कहा कि भोजपुरी भाषा हमारे मां के समान है और इसकी मान्यता और उत्थान की दिशा में कार्य न कर बच्चे को मां से दूर करने के समान है। उन्होंने कहा कि 15 करोड़ से ज्यादा भोजपुरी भाषी होने, भोजपुरी भाषा का व्याकरण, शब्दकोश और लिखित साहित्य होने के बाद भी आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं करने से लोग भाषाई अवदमन के शिकार हो रहे हैं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भी अपना विचार व्यक्त किया । संचालन कृपा शंकर चौधरी ने किया ।
कार्यक्रम के उपरांत जिलाधिकारी कार्यालय जाकर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सूर्यलता श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा गया।
इस अवसर पर रत्नेश कुमार आनंद, अभिषेक साहनी, सच्चिदानंद , रामाश्रय, जावेद अख्तर खान, तरूणेश आदि लोग उपस्थित रहे।
