वाराणसी। यूपी कॉलेज में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ अन्तर महाविद्यालीय बॉस्केट बॉल पुरुष प्रतियोगिता में‌ महात्मा गांधी विश्वविद्यालय से सम्बद्ध पांच महाविद्यालय ने भाग लिया तथा दो खिलाड़ियों ने ओपन ट्रायल दिया। शुभारंभ प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने किया। शुभारंभ महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ कैंपस तथा बाबू बसंत लालआरसी मिर्जापुर के बीच हुआ जिसमें महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विजेता रही। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला यूपी कालेज और बीआईटीई बाबतपुर के बीच हुआ मुकाबला काफी रोमांचक और करीबी रहा। इस कड़े मुकाबले में यूपी कॉलेज 54 तथा बीआईटीइ 51 प्वाइंट जिसमे यूपी कॉलेज 3 प्वाइंट से विजेता रही। राष्ट्रीय बास्केट बॉल खिलाड़ी डा. राहुल सिंह (सेंट्रल यूनिवर्सिटी साउथ बिहार गया में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत) ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया। समापन यूपी कॉलेज के 2022-23 सत्र में ऑल इण्डिया यूनिवर्सिटी तथा ईस्ट जोन में प्रतिभाग करने वाले 20 खिलाड़ियों को 2000 रुपए प्रति खिलाड़ी को चेक प्राचार्य तथा आयोजक सचिव प्रो. सुबोध कुमार सिंह के द्वारा प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ द्वारा पर्यावेक्षक के रूप में डा.संजय कुमार सिंह तथा विश्वविद्यालय नामिनी डा. राधेश्याम राय तथा चयनकर्ता राष्ट्रीय बास्केट बॉल खिलाड़ी विभोर भृगुवंशी व कार्तिक राम थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *