
वाराणसी। मानवाधिकार दिवस और स्वर्गीय केशव देव उपाध्याय के पुण्यतिथि पर रोटरी वरुणा की ओर से सारनाथ स्थित वृद्धाश्रम मे बुजर्गो में फल,मिठाई, नमकीन, बिस्कुट आदि वितरण कर आशीर्वाद लिया। वेट मशीन भी संस्था को प्रदान किया गया। इस अवसर पर कुछ बुजर्गो द्वारा सगीतमय भजन की प्रस्तुति ने सभी मनमोह लिया। वृद्धाश्रम के संचालक ओमप्रक़ाश,रोटरी वरुणा की प्रेसिडेंट रोटेरियन डॉ राजकिशोरी, रोटेरियन अली ज़फर, रोटेरियन सतीश, रोटेरियन इमरान, रोटेरियन डॉ शैलजा श्रीवास्तव, रोटेरियन डॉ पीयूष पाण्डेय,एवं रोटेरियन जया तिवारी, रोटेरियन हज़ारी नारायण शुक्ला, एडवोकेट अजीत मौर्य, प्रदीप सोनी आदि थे।
