आकर्षक शोभायात्रा में शामिल हुए बाबा काशी विश्वनाथ के भक्तगण

 

कारिडोर के दो वर्ष

 

 

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर लोकार्पण दिवस के दूसरी वर्षगांठ पर काशी विश्वनाथ धाम से मैदागिन तक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। हजारों की संख्या नर नारी नाचते गाते शिव बारात में शामिल हुए। भक्तों का आलम यह रहा कि सड़क पर पांव रखने की जगह नहीं रहा।

शिव की नगरी काशी में बाबा धाम के लोकार्पण दिवस को भक्तों ने लोक महोत्सव के रूप में मनाया। सुबह से ही भक्त शोभायात्रा में शामिल होने के लिए उत्साहित मन से सड़क पर उमड़ पड़े थे। काशीपुराधिपति की शोभायात्रा में झांकियों ने भी भक्तों का मन मोहा।

 

चंद्रयान, श्री राम बारात, श्री राम मंदिर, शिव पार्वती आदि की झांकियां शिव बारात में चार चांद लगा रही थी।

शोभायात्रा के दौरान काशीवासी नाचते गाते इस अद्भुत क्षण के साक्षी बने। हर कोई बस शिव के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा था। विभिन्न संस्थाओं द्वारा मार्ग में जगह-जगह शोभायात्रा के स्वागत की तैयारी की गई थी। शोभायात्रा में अनेक संत महात्मा, गणमान्य नागरिक आगे बग्गी पर सवार थे। शोभायात्रा को शहर दक्षिणी विधायक नीलकंठ तिवारी ने झंडी दिखाकर प्रारंभ किया। शोभायात्रा में परम्परागत ढंग से बैंड, ढोल इत्यादि शामिल थे। शहर की आधी आबादी ने भी इस शोभायात्रा में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। खेलो इंडिया, बढेगा इंडिया की झांकी, 9 दुर्गा के स्वरुप 9 देवियाँ विशेष आकर्षक का केंद्र थी। पंढरपुर से आए 12 फुट के हनुमान जी 8 लंगूरों के साथ शोभायात्रा में शामिल थे। नर मुंड लटकाए अपने साथियों के साथ मनमौजी भस्म उड़ाते हुए काशी को शिवमय बना दे रहे थे। भगवान भोलेनाथ जी का विशाल शिवलिंग कसेरा समाज द्वारा गाड़ी पर प्रसाद वितरण करते हुए चल रहा था। शोभायात्रा में प्रशासन के ओर से भी कड़े बंदोबस्त किए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *