वाराणसी। यूपी कालेज को गुणवत्ता, पर्यावरण एवं ऊर्जा प्रबन्धन में आईएसओ प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है। अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त आईएसओ सर्टिफिकेशन एजेंसी करेक्ट सर्टिफिकेशन के बिजनेस हेड मनीष श्रीवास्तव एवं एडमिन हेड तृप्ति सिंह ने यह प्रमाण-पत्र बुधवार को प्राचार्य प्रो धर्मेन्द्र कुमार सिंह, प्रभारी यूजीसी सेल प्रो. देवेन्द्र कुमार सिंह, तथा आईएसओ: 9001:2015, 14001:2015 एवं 50001:2018 के लीडर क्रमशः प्रो0श. तुमुल सिंह, डॉ. देव नारायण सिंह एवं प्रो= मनोज प्रकाश त्रिपाठी व आन्तरिक आडिटर क्रमशः प्रो. रमेशधर द्विवेदी, प्रो. अन्जू सिंह और प्रो.शशिकान्त द्विवेदी को संयुक्त रूप से सौंपा। गुणवत्ता प्रबन्धन के लिए ISO 9001:2015 का प्रमाण पत्र, पर्यावरण प्रबन्धन के लिए 14001:2015 का प्रमाण पत्र तथा ऊर्जा प्रबन्धन के लिए 50001:2018 प्राप्त हुआ। यह प्रमाण पत्र अगले तीन वर्ष तक मान्य रहेगा। कालेज की इस उपलब्धि पर प्राचार्य प्रो.सिंह एवं संयोजक आई. क्यू.ए.सी. प्रो.नरेन्द्र प्रताप सिंह ने शिक्षकों और कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामन दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *