
वाराणसी।15 नवंबर 2023 से शुरू किया गया विकसित भारत संकल्प यात्रा जो 26 जनवरी 2024को समापन होगा।। इस संदर्भ में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से शुक्रवार को दिन में श्री हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज के प्रांगण में दारानगर एवं मध्यमेश्वर वार्ड की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा अन्नप्राशन एवं गोद भराई का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की डबल इंजन की सरकार सभी माता एवं बहनों तथा नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य लेकर चिंतित है और बच्चों को कुपोषण से मुक्त करने की दिशा में आगे बढ़ रहा।
इस दौरान नवजात शिशुओं का अन्न प्राशन कराया गया तथा गर्भधात्री महिलाओं का गोद भराई का रस्म की गई। इस दौरान महिलाओं ने मांगलिक गीत गाए।
आयोजन में भाजपा महानगर मंत्री नीरज जायसवाल, युवा मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री संदीप केसरी, महानगर मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, रत्नेश गुप्ता, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर पुष्पा राय सहित दारानगर एवं मध्यमेश्वर वार्ड की कार्यकत्रियों सहायिका एवं महिलाएं मौजूद रहीं।
