
वाराणसी।ठंड के मौसम के शुरुआती दौर को देखते हुए गुजरात के वड़ताल श्री स्वामीनारायण संप्रदाय महासभा के अध्यक्ष स्वामी नरोत्तम प्रकाश दास, मछोदरी स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर के महंत प्रेम स्वरूप दास के आशीर्वाद से लक्ष्मी हॉस्पिटल एवं सामाजिक संस्था सुबह-बनारस-क्लब के संयुक्त तत्वावधान में लक्ष्मी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक समाजसेवी डॉ अशोक कुमार राय,संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, उपाध्यक्ष अनिल केसरी ने पिपलानी कटरा स्थित हनुमान जी के मंदिर के पास बैठे असहाय, लाचार, गरीबों एवं आने जाने वाले जरूरतमंद राहगीरों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
उक्त अवसर पर डॉ० अशोक कुमार राय संस्था के अध्यक्ष मुकेश जायसवाल, ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस बार भी सुबह-ए-बनारस क्लब एवं लक्ष्मी हॉस्पिटल द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटने का कार्य क्रमवार रूप से शुरू किया जा चुका है। जो कि आगे भी निरंतर जारी रहेगा। संस्था द्वारा रातों में सड़कों में निकल कर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन,और पटरी पर ठंड में सोने वाले जरूरतमंदों के बीच कंबल बांटने का कार्य निरंतर जारी रहेगा।
उन्होंने ने अपील किया गया कि यह कार्य बहुत ही पुनीत कार्य है। इसमें सभी सामाजिक संगठन बढ़ चढ़कर भाग ले। असहाय लोगों के सहायतार्थ अपने यथाशक्ति जितना भी कंबल दान करना हो वह करें। उनके द्वारा किया गया कंबल दान किसी गरीब के लिए जीवन कारक बन सकता है। तथा नगर निगम प्रशासन से वक्त रहते रैन बसेरे भी व्यवस्थित करने के साथ लगातार बढ़ रहे ठंड के बीच गरीबों को इससे बचाने की मुकम्मल इंतजाम करने की मांग भी की गई।
कार्यक्रम में डा० अशोक कुमार राय, मुकेश जायसवाल, भावेश भाई, अनिल केशरी, श्याम दास गुजराती, ललित गुजराती, बी. डी. टकसाली शामिल थे।
