
बाराबंकी। लोकसभा चुनाव को देखते हुए (अखिल भारतीय) भारतीय जन-जन पार्टी ने शुक्रवार को बाराबंकी स्थित गांधी भवन में प्रांतीय अधिवेशन सम्पन्न हुआ।
भारतीय जन जन पार्टी के पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक पंडित मनीष महाजन व राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 (पं)प्रकाश मिश्र का जोरदार स्वागत किया। 
जन जन के साथ – जन जन की आवाज के जयघोष के बीच डा 0 (पंडित ) प्रकाश मिश्र ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू राष्ट्र का सपना छद्म हिंदूवादी पार्टियों से साकार नहीं हो सकता। आज मध्यम वर्गीय परिवार की स्थिति से हमसभी वाकिफ है ।
पार्टी संयोजक पंडित मनीष महाजन ने कहा कि भारतीय जन-जन पार्टी एक दशक से ज्यादा वक्त से हिंदुत्व और जन जन के मुद्दों पर कार्य कर रही। अधिवेशन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेश शुक्ला,राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ उमा शंकर मिश्र, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रजित राम प्रजापति प्रदेश अध्यक्ष मनीष अग्निहोत्री , अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी , प्रदेश प्रवक्ता महामंडलेश्वर महादेव बाबा,अयोध्या से आए अजय अयोध्यवासी,राष्ट्रीय महासचिव डी के सिंह ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रितेश सिंह,राकेश पांडे, राष्ट्रीय सचिव अजय प्रधान , मुकेश सिंह ,अंकित गोयल राष्ट्रीय महासचिव सुशील बाजपेई राष्ट्रीय सलाहकार दिनेश शुक्ला अवधेश अवस्थी ने अपने विचार व्यक्त किए ।
सम्मेलन में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल रहे।
