
पत्रकार व समाजसेवी हुए शामिल

भजन एवं कीर्तन से गुंजा रामजानकी दरबार
रिपोर्ट आशीर्वाद विकास
वाराणसी। जयनारायण इण्टर कालेज स्थित रामपुर सदानंद बाजार स्थापित प्रभु श्री राम जानकी मंदिर में रविवार को राम विवाह पंचमी के दिन सुबह से ही उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सुबह भगवान का अभिषेक करने के बाद रामजानकी दरबार के खोले गए कपाट, 10 बजे से भजन कीर्तन का कार्यक्रम आरंभ हुआ जो 12: बजे भोग आरती के बाद भक्तों में प्रसाद वितरण कर संपन्न हुआ ।
शाम 4: बजे से 6:30 तक सुंदरकांड पाठ किया गया।
मंदिर महंत जगदीश दीक्षित ने बताया कि काशी के मशहूर गायक पगलाबाबा के भजनों में भक्तों ने खूब लगाए जय श्री राम के नारे साथ ही महिला गायिका ने भी अपने भजनों की धुन पर भक्तों को खुब थिरकाया। मंदिर महंत जगदीश दीक्षित के अनुसार वो दरबार हैं जहां तुलसीदास खुद आकर प्रभु श्री रामचन्द्र की पुजा अर्चना किया करते थे।धर्म सम्राट कारपात्री जी महाराज यहां आकर ध्यान लगाया करते थे।।
राम जानकी विवाह के अवसर पर शामिल पत्रकार डा कैलाश सिंह विकास, चक्रवर्ती विजय नावड़, मुकेश कुमार पाण्डेय, आंनद कुमार सिंह, बृजेश कुमार सिंह, समाजसेवी का स्वागत किया गया।










Leave a Reply