
वाराणसी।पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन वाराणसी मंडल द्वारा खूब धूमधाम से 17 दिसंबर को पेंशनर्स दिवस समारोह कोविल रेस्टोरेंट सिगरा में संगठन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में मुख्य अतिथि सुरेंद्र कुमार आर्य सेवानिवृत्ति प्रिंसिपल चीफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर साउथ वेस्टर्न रेलवे तथा विशिष्ट अतिथि शहर के जाने-माने गणमान्य व्यक्ति दीपक अस्थाना एम्बेसडर जी-20 जिला प्रशासन एवं ब्रांड एंबेसडर नगर निगम वाराणसी की उपस्थिति में मनाया गया ।
सर्वप्रथम डी. एस. नाकारा को नमन करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पण तथा दीप प्रज्वलित करके राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गायन करके ए.के. पाठक द्वारा विघ्नहर्ता श्री गणेश जी के वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ ।
अध्यक्ष प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने इस सभागार में आए सभी का स्वागत करते हुए मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मान प्रदान किया गया । इस अवसर पर अध्यक्ष, मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने पेशनर्स बन्धुओं को संबोधित किया तथा सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया । इस अवसर पर माह दिसंबर में जन्मे पेशनर्स बंधु को बर्थडे कार्ड देकर सभी ने शुभकामनाएं दीं तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत फैज के गजल और गीत ने सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। ए. के. पाठक का भजन काफी पसंद किया गया एवं ए.के. मुखर्जी का डांस ने सबका दिल जीत लिया ।
कार्यक्रम का संचालन ए. के. पाठक द्वारा एवं धन्यवाद ज्ञापन राजेश सिंह ने किया । कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान से हुआ।
