रिपोर्ट प्रकाश आचार्य

वाराणसी। सारनाथ स्थित एक लान अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी कार्यकर्ता का भव्य सम्मेलन विभिन्न प्रदेशों के कार्यकर्ताओं के अपार उत्साह के साथ रविवार को सम्पन्न हुआ।

समारोह के मुख्य अतिथि वैश्य रविशंकर अंगारा रहे।

अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सम्मेलन के मुख्य अतिथि वैश्य रविशंकर अंगारा ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में सही गणना हो जाय तो सम्पूर्ण भारत में 38 प्रतिशत ज्यादा होती है। देश के विभिन्न प्रदेशों व जिला में अनेक उप जातियों से जाने जाते हैं। हम सभी एकजुट नहीं है। हम सभी को एकजुट होकर समस्या का निदान करना होगा

राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र अग्रहरि ने संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। असंगठित होने के कारण हम सभी हर लाभ से कोसों दूर रह जाते हैं। हमारे वैश्य समाज का शोषण हो जाता है।

सम्मेलन में विभिन्न प्रदेशों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह देकर कर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *