वाराणसी। बड़ी बाजार स्तिथ मौलाना आजाद बुनकर अस्पताल मे गरीबो,असहाय परिवार के लोगों का आपरेशन करने का निर्णय लिया है। अस्पताल के सचिव हाजी जलीस अहमद एवं अनवारुल हक अंसारी ने संयुक्त रूप से बताया कि मौलाना आजाद बुनकर अस्पताल मे हाजी नसीबुल्लाह उर्फ मंगरू महतो व हाजी मोहम्मद का इतंकाल के पश्चात उनकी याद मे मोतियाबिन्द हार्निया,हाइड्रोसील,से ग्रसित लोगो का अस्पताल मे आपरेशन नि:शुल्क होगा। अपैडिसं एवं पथरी जैसे रोग से पीड़ित लोगो का कम से कम दाम मे किया जाएगा। अनवारुल हक अंसारी ने बताया बाईसी के सरदार जनाब एकरामुददीन साहब के देखरेख मे 18 दिसंबर से 2 जनवरी तक लोगो का रजिस्ट्रेशन नि:शुल्क होगा। आपरेशन 3 जनवरी से शुरू होकर सप्ताह तक अनवरत चलता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *