
ओलंपिक में भी पदक लाने हेतु किया प्रोत्साहित

वाराणसी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ालालपुर में एक स्कूल की मेजबानी में चल रहे नेशनल हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया द्वारा आयोजित यूनियर गर्ल्स नेशनल हैंडबॉल चैंपियन में 26 राज्यों से आए प्रतिभागियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया और ओलंपिक में भी देश के लिए मेडल ले आने की शुभकामनाएं दी। पांच दिवसीय 46 वा राष्ट्रीय जूनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ 16 दिसंबर से बड़ा लालपुर स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल में चल रहा है, जिसमें सम्पूर्ण देश से कुल 26 टीम टीमें प्रतिभा प्रदर्शन कर रही हैं। आज तीसरे दिन के खेल की शुरुआत में सुबह नौ बजे से अम्बरीश सिंह भोला सदस्य विकास प्राधिकरण को आयोजकों ने माल्यार्पण कर अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया। आज खेले गए प्री क्वार्टर फाइनल मैच में उत्तर प्रदेश ने तमिलनाडु को 32 गोल से, दिल्ली ने बिहार को 35 गोल से, महाराष्ट्र ने छत्तीसगढ़ को 17 गोल से, राजस्थान ने पश्चिम बंगाल को 23 गोल से और मुंबई हैंडबॉल अकादमी ने हरियाणा को 23 गोल से पराजित किया। 
यह जानकारी जिला हैंडबॉल संग के अध्यक्ष सिद्धार्थ गौतम ने दिया।
