
वाराणसी। 16 व 17 दिसंबर को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के 103वें दीक्षांत समारोह में अघोर-परंपरा की चार पीढ़ियों के महान संतो के नाम से स्वर्ण-पदक प्रदान किया गया। इस क्रम में गत् शनिवार 17 दिसंबर को बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में आयोजित कार्यक्रम में वर्ष 2023 में एम.ए. दर्शनशास्त्र में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा चाँदनी कुमारी को अघोरेश्वर भगवान राम स्वर्ण-पदक (गोल्ड मेडल) और बाबा गुरुपद संभव राम स्वर्ण-पदक (गोल्ड मेडल) तथा बी.ए. दर्शनशास्त्र में सर्वोच्च अंक पाने वाली छात्रा साम्भवी भारद्वाज को अघोराचार्य बाबा कीनाराम स्वर्ण-पदक (गोल्ड मेडल) और बाबा राजेश्वर राम स्वर्ण-पदक (गोल्ड मेडल) मिला।
