वाराणसी। उत्तर प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल मंगलवार को लहरतारा वार्ड के प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित “विकसित भारत संकल्प यात्रा” कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला गैस, स्वनिधि, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत योजनाओं के लाभार्थियों को आवास की चाभी, गैस चूल्हा सिलेंडर सहित तथा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियो को प्रमाण पत्र वितरित किए। मंत्री रविंद्र जायसवाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ ही योजनाओं से लाभान्वित होने में लाभार्थियों को कोई परेशानी तो नहीं हो रही है तथा जिन लोगों को अब तक योजनाओं का लाभ नहीं मिल सका है, उन्हें तात्कालिक रूप से तुरंत लाभान्वित कराए जाने के लिए “विकसित भारत संकल्प यात्रा” कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत मोदी गारंटी वैन भी चलाई जा रही है। जो केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी के साथ- साथ, जो लोग अब तक योजनाओं से लाभान्वित होने से वंचित है उन लोगों के भी आवेदन पत्र आदि भरवा कर औपचारिकता पूर्ण कराकर उन्हें भी लाभान्वित कराए जाने का कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सिद्धनाथ शर्मा, रतन कुमारी मौर्या, पार्षद संजू सरोज, राकेश जायसवाल, भरत गुप्ता, संगठन पदाधिकारी, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *