वाराणसी। सोमवार को सामाजिक संस्था संकल्प फाउंडेशन ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ प्रतिभा सिंह ने अपने दिवंगत पति स्व० समर बहादुर सिंह के द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर परिवार के साथ वाराणसी के पं दीनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय में भर्ती गरीब, असहाय मरीजों को कम्बल वितरण किया गया।

कम्बल वितरित के पश्चात स्व० सिंह के भाई सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि बाबा विश्वनाथ जी की कृपा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्ररेणा से आज ट्रस्ट द्वारा वाराणसी के पं दिनदयाल उपाध्याय जिला चिकित्सालय के वार्डों में भर्ती गरीब, असहाय मरीजों में एक सौ एक कम्बल वितरण किया गया।

इस अवसर पर स्व० समर बहादुर सिंह के पुत्र प्रखर विक्रम सिंह ने कहा ट्रस्ट के माध्यम से हम लोग पिताजी के स्मृति में हर वर्ष गरीबों का सेवा का संकल्प लिया है। उसे जीवन पर्यन्त निभाया जायेगा।

कम्बल वितरण में सहयोग करने के लिए चिकित्सालय के डाक्टर एवं स्टाप का आभार व्यक्त किया।

वितरित कार्यक्रम में चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिग्विजय सिंह को बुके देकर स्वागत किया गया।

मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि संकल्प फाउंडेशन द्वारा गरीबों के लिए सेवा कार्य एक सराहनीय कदम है। मेरे तरफ से ट्रस्ट के समस्त सदस्यों को शुभकामना है कि वह ऐसे ही निरंतर गरीबो के लिए सेवा कार्य करते रहे।

कम्बल वितरण के अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ प्रतिभा सिंह, सुरेन्द्र सिंह, प्रखर विक्रम सिंह, सौरभ सिंह मोनू , विशाल कुमार, राकेश सिंह, शक्ति सिंह, राजेश मिश्रा सहित चिकित्सालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *