
बाबा विश्वनाथ मंदिर अर्पित फूलों से महिलाओं को रोजगार देने का प्रयास सराहनीय
वाराणसी। एमएसएमई भारत सरकार विकास कार्यालय द्वारा इंडस्ट्रियल एरिया चांदपुर में आयोजित वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम एवं प्रदर्शनी में हुनर ए बनारस एवं साई इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट में सिडबी के सहयोग से चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा काशी विश्वनाथ मंदिर पर अर्पित फूलों से निर्मित अगरबत्ती, धूप, कोन, हवन कप के साथ साथ हैंडीक्राफ्ट के गिफ्ट आदि के लगाए गए। आयुष मंत्री डा. दया शंकर मिश्रा ने हुनर ए बनारस के स्टॉल का शुभारंभ करते हुए कहा कि ये सराहनीय कार्य है कि बाबा विश्वनाथ मंदिर पर अर्पित फूलों से महिलाओं को न सिर्फ रोजगार के अवसर मिल रहे है बल्कि पर्यावरण सुधार की दिशा में संस्था का कार्य सराहनीय है। इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त,उद्योग उमेश सिंह सिडबी के उपमहाप्रबंधक रितेश सिंह एम एस एम ई के संयुक्त निदेशक एलबीएस यादव, राजेश भाटिया, आर के चौधरी, साई इन्स्टीट्यूट के निदेशक अजय सिंह, हुनर ए बनारस से हर्ष सिंह, अनुपमा दुबे, डिजिटल ग्रोथ वर्ल्ड से विकास गौरव, नूपुर पांडेय, ज्योति दुबे, अलका दुबे, राजेश कुमार, सुमन मौर्या, सरिता देवी आदि थे।
